तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति ‘मदर्स डे’ पर 10 मई को मातृ शक्ति को करेगी सम्मानित
श्रीगंगानगर, 4 मई 2026: तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति द्वारा ‘मदर्स डे’ के उपलक्ष्य में 10 मई, रविवार को प्रात: 10.30 बजे जवाहरनगर इन्द्रा वाटिका के समीप स्थित तपोवन महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मातृ शक्ति को सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल की अध्यक्षता में तपोवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मातृ दिवस पर विषम परिस्थितियों में बच्चों का लालन-पोषण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली मातृ शक्ति को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में थैलेसीमिया रोगग्रस्त बच्चों की माताओं का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा।
वक्ताओं द्वारा माँ की महिमा का गुणगान किया जाएगा। बैठक में सफल आयोजन के लिए समस्त सदस्यों को दायित्व सौंपे गए तथा तय किया गया कि पात्र मातृशक्ति अधिक जानकारी के लिए मदनलाल जोशी के मोबाइल नं. 94143-52641, मनीराम सेतिया के मोबाइल नं. 9887122040 तथा शंकर दुग्गल के मोबाइल नं. 9462205964 पर सम्पर्क कर सकती हैं।
इस अवसर पर तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति अध्यक्ष मदनलाल जोशी, सचिव मनीराम सेतिया, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सदस्य शंकर दुग्गल, ओम सग्गड़, दर्शन जलन्धरा आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ