अभियंता मारपीट प्रकरण की जांच के लिए कांग्रेस एससी विभाग के सम्भाग प्रभारी बुधवार को आएंगे श्रीगंगानगर, पांच सदस्यीय जांच टीम द्वारा सम्पूर्ण जांच करके प्रदेशाध्यक्ष को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी , राजेश नागर
श्रीगंगानगर, 5 मई 2026: भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी एवं आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा के बीच हुई मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच हेतु गठित कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जांच टीम के संयोजक अजमेर संभाग प्रभारी श्यामलाल बैरवा एवं महासचिव व कार्यालय प्रभारी डॉ. डी.के. मेघवाल 6 मई, बुधवार को श्रीगंगानगर पहुंचेंगे तथा बुधवार प्रात: 11 बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंचायती धर्मशाला में उक्त घटना सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी हासिल करेंगे।
AMAZON HOT DELL
OFF
जिला अध्यक्ष राजेश नागर ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग) की अध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक मानते हुए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल का गठन किया है।
इस जांच टीम में संयोजक श्यामलाल बैरवा के साथ सदस्य के रूप में महासचिव व कार्यालय प्रभारी डॉ. डी.के. मेघवाल, श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष राजेश नागर, महासचिव हरिसिंह बरोर तथा सचिव व कार्यालय सह-प्रभारी मनोज कुमार बैरवा को शामिल किया गया है।
जांच टीम द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम की गहनता से जांच कर 7 दिवस के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तथ्यों सहित प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा को प्रेषित की जाएगी। जिलाध्यक्ष राजेश नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय, पारदर्शिता एवं सामाजिक सम्मान के मूल्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं तथा इस मामले में सत्य को सामने लाने हेतु हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

.jpg)


0 टिप्पणियाँ