श्रीगंगानगर ब्राह्मण समाज की मीटिंग 10 मई, रविवार को
श्रीगंगानगर, 5 मई, 2026: ब्राह्मण समाज की एक मीटिंग महर्षि गौतम आश्रम में 10 मई 2026, रविवार को सांय 5.00 बजे आयोजित होगी। महर्षि गौतम आश्रम समिति के अध्यक्ष विजय पंचारिया, पंजाबी सारस्वत ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जोशी एवं ब्राह्मण समाज संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश शर्मा ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा है
कि भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव शोभायात्रा हेतु चन्दा देने वाले ब्राह्मण समाज के बंधुओं के नाम मय धनराशि की लिखित सूची तथा इस धनराशि में से भुगतान वाले दुकानों के नाम मय धनराशि की लिखित सूची जारी नहीं होने के कारण, ब्राह्मण समाज की मीटिंग की पूर्व में घोषित तिथि को तीन दिन आगे बढ़ाया जाकर, अब 10 मई 2026, रविवार को सांय 5.00 बजे इस मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस मीटिंग में ब्राह्मण समाज के समस्त संवर्गों की संस्थाओं तथा संगठनों के पदाधिकारियों एवं आम सदस्यों से पहुँचने का आह्वान किया गया है।
सादर प्रकाशनार्थ
विजय पंचारिया अरविन्द जोशी सतीश शर्मा
अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष संयोजक
महर्षि गौतम आश्रम समिति पंजाबी सारस्वत ब्राह्मण महासभा ब्राह्मण समाज संयुक्त संघर्ष समिति
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर
मो. 93144-18565 मो. 95290-06223 मो. 63503-48848



0 टिप्पणियाँ