महाशिवरात्रि पर श्री दुर्गा मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों से सारा वातावरण हुआ शिवमय भगवान भोलेनाथ का 51 यजमानों ने रुद्राभिषेक व पूजन किया
श्रीगंगानगर, 27 फरवरी 2025: विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी प्रधान सुशील मल्होत्रा तथा सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को 51 यजमानों द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भाव से भगवान शिव का पूजन किया गया। भगवान शिव को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को फलों के प्रसाद का वितरण किया गया। महाशिवरात्रि पर श्री दुर्गा मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों से सारा वातावरण शिवमय हो गया।
श्री दुर्गा मंदिर के कथाव्यास पं. मनोज दुबे पं.ऋषि शर्मा एवं पं. घनश्याम मिश्रा द्वारा विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक पूजन करवाया गया तथा महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर श्री दुर्गा मन्दिर प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा,उप प्रधान बिट्टु ठक्कर, सचिव राजेश वाटस, कोषाध्यक्ष संदीप कटारिया, उप सचिव जितेन्द्र शैंकी जसूजा,ऑडिटर प्रदीप गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ