

देश में इसी प्रकार का रुझान शुक्रवार को प्रथम चरण की 102 सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में देखने को मिला है। श्री मगलानी ने कहा कि वर्ष 2019 के की तुलना में इस बार वोटिंग का प्रतिशत लगभग 7 प्रतिशत कम रहना केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के प्रति लोगों की निराशा को प्रदर्शित करता है।
केंद्र की भाजपा सरकार झूठे वायदों,जुमलों और नारों से लोग ऊब चुके हैं।राज्य में भी भाजपा की नई सरकार में लोगों को कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही। लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसी भी गारंटी पर अब बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा। इलेक्ट्रोल बांड से भाजपा का भांडा फूट चुका है।
कम वोटिंग के कारण 4 जून को मतगणना के दिन चौका देने वाला परिणाम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में रहेगा।श्री मगलानी ने कहा कि श्रीगंगानगर संसदीय सीट से कांग्रेस की भारी जीत होगी बल्कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार भी बनेगी। मतदान के आगामी चरणों में भी इसी प्रकार इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रति लोगों का भारी रुझान रहेगा।
चुनाव प्रचार के दौरान दिन-रात एक कर तन-मन-धन से कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचने और पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने की मेहनत करने वाले जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों, ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों, बूथ कमेटियों तथा बूथ प्रभारियों का आभार व्यक्त किया है।साथ ही मतदाताओं को भी धन्यवाद किया है कि उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में और चढ़कर अपना योगदान दिया।
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A5%8C%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%20%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A4%B2%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A5%A4%20(1).jpg)


0 टिप्पणियाँ