जिला कांग्रेस एससी विभाग ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा
श्रीगंगानगर, 20 अप्रैल 2024: जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष राजेश नागर ने मतदान के पश्चात् जिलेभर के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। जिलाध्यक्ष राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के पश्चात् उत्साहित होकर कहा कि श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा की बड़ी जीत निश्चित है।
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे संसदीय क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है तथा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा गया है। चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की भाजपा सरकार के प्रति प्रत्येक वर्ग में भारी नाराजगी देखने को मिली है। इसलिए श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के पक्ष में भारी मतदान किया है।
जिलाध्यक्ष राजेश नागर ने इसके लिए मतदाताओं तथा समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण बहुमत से केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A5%8C%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%20%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A4%B2%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A5%A4.jpg)

0 टिप्पणियाँ