अपना घर आश्रम में प्रभुजनों ने दीपावली पर्व धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया- सेवा साथियों को किया सम्मानित
श्रीगंगानगर, 22 अक्टूबर 2025: अपना घर आश्रम, पठानवाला, श्रीगंगानगर में प्रभुजनों द्वारा दीपावली पर्व धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सचिव जगीर फरमा ने बताया कि प्रभुजियों ने आश्रम के सदस्यों के साथ मिलकर मिट्टी के दीपक जलाए तथा फुलझड़ी, पटाखे व आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रभुजनों को मिठाई वितरित की गई।
अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोहिया तथा सचिव जगीर चंद फरमा ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सबके लिए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर निस्वार्थ सेवाएं देने पर सेवा साथी अरबाज खान, गिरीश चौहान, बृजमोहन, दीपक कुमार, पवन सिंह, सुदीप, ओमप्रकाश, विष्णु सिंह, रघुवीर सिंह, भोला सिंह, रिजवान व हरीश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र राजपाल, योगेश मिढ्ढा, सुरेंद्र गर्ग, सुरेन्द्र तरड़, अर्जुन वधवा, पदम प्रकाश, अशोक गर्ग सहित अपना घर आश्रम सेवा, कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रभुजन उपस्थित थे।
%20(1).jpeg)
%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ