Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

श्रीगंगानगर समाचार : भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न - साइबर क्राइम से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई


श्रीगंगानगर, 17 जनवरी 2025: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह नई धान मण्डी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य शाखा अध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राईम) रामेश्वर लाल, गौड़ सभा पूर्व अध्यक्ष जगदीश गौड़, दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर डुडेजा, ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेन्द्र पाल आहुजा, अंगदान देहदान प्रकल्प प्रान्तीय प्रभारी राजेश कामरा तथा प्रान्तीय प्रभारी तरसेम तायल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प माला पहनाकर की गई। तत्पश्चात् शाखा अध्यक्ष द्वारा वन्देमातरम् गीत गाकर माँ भारती की वंदना की गई। जय भारत पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया तथा नृत्य प्रस्तुतियों द्वारा अदभुत समां बांधा। रिद्धम म्यूजिकल ग्रुप अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह नैण तथा मोहन सिंह जोरा ने पुराने सदाबहार गीतों द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के समस्त सदस्यों को सपरिवार स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा पुलिस लाईन में 100 गुणा 100 फुट के पार्क निर्माण कार्य करवाने पर साधुवाद दिया तथा साइबर क्राइम से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रांतीय प्रभारी राजेश कामरा ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों से अवगत करवाया। शाखा अध्यक्ष रघुवीर शर्मा ने सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र में आयोजित प्रकल्पों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव नरेश अरोड़ा ने गो सेवा, अन्न सेवा, जल सेवा, रक्तदान एवं पर्यावरण सेवा पर विचार व्यक्त किए तथा वर्तमान सत्र में किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष रामनिवास हिन्दू ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद प्रताप शाखा अध्यक्ष चन्द्रेश जैन, महिला शाखा से श्रीमती ममता अरोड़ा जैन, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा से राजेन्द्र शर्मा, परमजीत दावड़ा, लालचंद बंसल, डॉ. शोभित टंडन, डॉ. अशोक अरोड़ा, सुशील गोयल, सुभाष भाटिया, राजेन्द्र चाहर, दर्शन मोंगा, लालचंद बंसल, विनोद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मुकेश सेठी, राय सिंह वर्मा, बाबूलाल सैनी, आदेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राजकुमार चुघ, नरेश छाबड़ा, दिनेश सोलंकी, सोमेश बंसल, महावीर सांघी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति सपरिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन उमंग शर्मा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात् अतिथियों सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने सपरिवार सामूहिक सहभोज का आनंद प्राप्त किया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ