Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र की कार्यकर्ता बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा , भाजपा ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन व प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में श्रीगंगानगर से पदाधिकारी हुए शामिल

प्रत्येक बूथ व वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिकाधिक मतदान के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी


श्रीगंगानगर, 1 अप्रैल 2024: भाजपा नगर मंडल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर मण्डल कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 
इस बैठक को मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़, सभापति गगनदीप कौर, लोकसभा सह प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, विस्तारक दलीप राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी महेश पेड़़ीवाल तथा जिला मंत्री राजू छाबड़ा ने सम्बोधित किया तथा भाजपा की जीत के लिए सक्रियतापूर्वक प्रचार पर बल दिया। वक्ताओं ने ‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ के लक्ष्य को हासिल करने तथा भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्डतोड़ मतों से विजयी बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान के पक्ष में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ व वार्ड में प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर लोकसभा सह प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, विधानसभा प्रभारी महेश पेड़ीवाल, सभापति श्रीमती गगनदीप कौर पांडे, लोकसभा विस्तारक दिलीप राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष श्याम धारीवाल, जिला मंत्री राजेंद्र छाबड़ा, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा व आशुतोष गुप्ता, धर्मवीर डुडेजा, पार्षद अमरजीत गिल, कमल नारंग, प्रियंक भाटी, कमल चराया, संजय बिश्नोई, अशोक मुजराल सहित भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                                                                                                                                                                  


भाजपा ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन व प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में श्रीगंगानगर से पदाधिकारी हुए शामिल



श्रीगंगानगर, 1 अप्रैल 2024: भाजपा ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन व ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में श्रीगंगानगर से पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती अंजू सैनी जी ने बताया कि जयपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, राजस्थान के सामाजिक अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल नागर सहित सभी वक्ताओं ने पदाधिकारियों से केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रचार अभियान में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीगंगानगर से भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुशील वर्मा तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमेस्ता चौधरी ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ