Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

श्रीगंगानगर : कुलदीप इंदौरा को समस्त लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया

कुलदीप इंदौरा को समस्त लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया  , कांग्रेस प्रत्याशी 27 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे


श्रीगंगानगर, 26 मार्च। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों ने पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप इंदौरा को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष अंकुर मगलानी एवं सुरेंद्र दादरी की संयुक्त अध्यक्षता में स्थानीय दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के सभागार में लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस जनों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा सीट के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा को उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेसजन बड़े उत्साह के साथ बैठक में शामिल हुए। 
उन्होंने चुनाव जीतने की रणनीति बनाने के लिए अपने-अपने अहम सुझाव दिए। श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ से पार्टी उम्मीदवार को अधिक से अधिक वोट दिलवाने की जिम्मेदारी को बखूबी संभाले और निभाएं। हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में हनुमानगढ़ जिले की श्रीगंगानगर संसदीय सीट में समाहित संगरिया और पीलीबंगा में जीत हासिल की ओर हनुमानगढ़ से भारी वोट प्राप्त किये, उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में इन तीनों सीटों पर कुलदीप इंदौरा को भारी मतों से बढ़त दिलाएंगे। 
सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम गैदर ने चुनाव जीतने का गुरु मंत्र समझाया। उन्होंने चुनाव प्रबंधन को लेकर माइक्रो मैनेजमेंट की बारीक जानकारियां दीं। कांग्रेस के बीकानेर संभाग प्रभारी और पूर्व विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़ एडवोकेट ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हरेक कार्यकर्ता को दिन-रात कड़ी मेहनत करनी होगी। चुनाव प्रचार प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों द्वारा जनता को गुमराह करने वाले भ्रामक प्रचार से बचाने के लिए कारगर रणनीति बनानी होगी। इस चुनाव में वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकने के लिए प्रतिद्वंद्वी दल धर्म का घालमेल करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।हमें लोगों को इससे सावधान करना है। 
श्रीकरणपुर से विधायक रूपेंद्रसिंह रूबी ने भी कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की गई, वह उत्साह अभी भी कार्यकर्ताओं में बरकरार है।उनके क्षेत्र के लोग कांग्रेस के प्रति काफी आशान्वित हैं।‌ पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल ने जोर दिया कि देश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर यह चुनाव लड़ा जाए।लोगों को मोदी सरकार के इलेक्ट्रॉल बांड घोटाले और  किसानों से किए गए वायदे से मुकरने के मुद्दों को लोगों के समक्ष रखकर उन्हें कांग्रेस की नीति और रीति समझानी होगी। 
संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि युवा वोटरों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस को लेकर काफी उत्साह है। इस उत्साह को वोटरों में हमें तब्दील करना है। पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा ने कहा कि चुनाव को बहुत ही मेहनत, लगन और निष्ठा से लड़ा जाए तो जीत दूर नहीं होगी। कांग्रेस अपने इस पुराने गढ़ पर इस बार कब्जा करने से कोई ज्यादा दूर नहीं है। लोगों की भावनाएं कांग्रेस के प्रति विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखाई दी हैं। इन भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़कर जीत हासिल करनी है। कुलदीप इंदौरा ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मायने में यह टिकट आप सभी कार्यकर्ताओं की है। 
अपने ही दिन-रात मेहनत कर कांग्रेस को सफल बनाना है। लोकसभा क्षेत्र काफी बड़ा है,वे चुनाव प्रचार के दौरान हर जगह नहीं पहुंच पाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को कुलदीप इंदौरा समझकर चुनाव प्रचार में जुट जाएं। कुलदीप इंदौरा ने बताया कि वे 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने नामांकन रैली में सभी से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को साथ लाकर शामिल होने का आह्वान।हनुमानगढ़ की जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में इस बार माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है।पार्टी हाई कमान को यह सीट इस बार जीतने की बहुत बड़ी उम्मीद है। हमें इस उम्मीद को मिलजुल कर तथा एकजुट होकर पूरा करना है। 
पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सांवरिया, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई एवं वर्षा करमचंदानी, हनुमानगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बुडानिया, करण सहारण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सोनी, पूर्व विधायक महेंद्रसिंह बराड़, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी,विकास गौड, मनीष धारणिया,हनुमानगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीपसिंह सिद्धू,संगरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर गोदारा, टिब्बी ब्लॉक अध्यक्ष हरनेक सिंह, 

हनुमानगढ़ पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष दयाराम जाखड़, जयदेव भिड़ासरा, संगरिया नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार बिश्नोई, नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर के पूर्व अध्यक्ष ज्योति कुमार कांडा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव संजय मेघवाल, सरपंच वारिस अली, जगदीशसिंह राठौड़, हरप्रीतसिंह ढिल्लों, जिला परिषद डायरेक्टर कमला अठवाल, जिला संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावटी, श्रीगंगानगरके वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी, आशाराम बडगूर्जर, सूरतगढ़ नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष परसराम भाटिया,पंचायत समिति 
अनूपगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हरिराम मेघवाल, उप जिला प्रमुख  सुदेश मोर, श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस के महासचिव पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक, कृष्ण नेहरा, कृष्ण सहारण, पूर्व पार्षद कृष्णा स्याग, पदमपुर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किया। श्रीमती संतोष गहलोत, डॉ बलदेव बवेजा, दीपक कांडा, सोहनलाल नायक आदि बड़ी संख्या में सभी आठ विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेसजन बैठक में उपस्थित रहे।बैठक का संचालन कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नरेश सेतिया ने किया।महेंद्र मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ