Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

Rajasthan news : श्रीगंगानगर - भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलेभर में नवमतदाता अभियान का आगाज ,नवमतदाता अभियान का लोगो लाँच कर विधिवत शुरूआत की गई : राजीव शर्मा




श्रीगंगानगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज जिलेभर में नवमतदाता अभियान का आगाज किया गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ की अध्यक्षता में आज श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान का लोगो लाँच कर विधिवत शुरूआत की गई। तदोपरांत अनेक नव मतदाताओं को भाजपा की रीति-नीति एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए भाजपा से जोड़़ा गया तथा राष्ट्र हित में आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित कर नव मतदाता
सूची में पंजीकृत किया गया।
 
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने बताया कि नव-मतदाता अभियान वर्षभर चलने वाला अभियान है तथा 11 फरवरी, 2023 के उपरांत प्रत्येक माह की 01, 02, 20 व 21 को नव-मतदाता अभियान श्रीगंगानगर जिले सहित सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा नवमतदाता अभियान के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा से श्रीगंगानगर जिले का संयोजक राजीव शर्मा को बनाया गया है।
नवमतदाता अभियान भाजयुमो जिला संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अवि दानेवालिया के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय रचना, विधानसभा स्तरीय रचना व मण्डल स्तरीय संरचना पूर्ण कर सभी विधानसभाओं में विधानसभा व मण्डल स्तर पर संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है। यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजार, चौराहा, धार्मिक श्रद्धा के स्थान एवं शैक्षणिक संस्थाओं पर सम्पर्क करके नव मतदाताओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाकर सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी।

  इस अभियान के माध्यम से नव मतदाता का नाम पार्टी के डेटाबेस में डिजिटली भी जोड़ा जाएगा। वर्ष 2001 से 2007 के बीच जन्म लेने वाले सभी युवा जो वर्ष 2023 व 2024 में मतदान योग्य हो जायेंगे, उनको आवश्यक रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रत्येक मण्डल से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली 25 युथ आईकन्स भी बनाए जाएंगे। नव मतदाता के वोटर कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा, इसके लिए घर-घर जाकर नव मतदाता अभियान चलाया जाएगा तथा नव मतदाता अपनी समस्या के निराकरण के लिए सीधे मण्डल संयोजक से सम्पर्क कर सकते हैं। 


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अवि दानेवालिया, भाजयुमो नव मतदाता अभियान जिला संयोजक राजीव शर्मा, भाजपा नव मतदाता अभियान जिला संयोजक शरद अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ व अविनाश डाबी, जिला उपाध्यक्ष सतपाल कासनियां, श्याम धारीवाल, रतन गणेशगढिय़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना, महेन्द्र मण्डा, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, सुशील अरोड़ा, बलविन्द्र मग्गो, मनीष प्रजापत, करूण मित्तल, श्रीचंद चौधरी, हनुमान गोयल, सुनील गाँधी, सुशील वर्मा, चांदनी शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ