Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के आक्रोश जताते कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर पीएम मोदी का पुतला फूंका विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसी




श्रीगंगानगर 20 सितंबर: संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर पिछले कुछ समय से भाजपा के विभिन्न नेताओं द्वारा लगातार की जा रही आपत्तिजनक तथा अमर्यादित टिप्पणियों पर गहरा आक्रोश जताते बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। टिप्पणियां करने वाले भाजपा नेताओं को मूक सहमति देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और जिला कांग्रेस के प्रभारी जिया उर रहमान ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पर राहुल गांधी की देश-विदेश में बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गया है। इसलिए भाजपा के नेता राहुल गांधी को लेकर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस तरह की टिप्पणी करने वालों पर कोई कार्यवाही करने के बजाय मौन साधे हुए हैं। 

इसका मतलब साफ है कि गलत सलत टिप्पणियां करने वाले भाजपा शीर्ष नेतृत्व की सहमति प्राप्त है। श्री रहमान ने इसे देश के लिए बहुत ही घातक तथा चिंताजनक स्थिति बताते हुए मांग की कि टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। अनूपगढ़ से कांग्रेस विधायक शिमला देवी नायक एडवोकेट ने भी राहुल गांधी को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भाजपा को खूब आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के दूसरे नेता देश में सांप्रदायिक और नफरती माहौल बनाने की कुचेष्टा करते हुए भाषणों में बहुत ही उलट-पुलट बोलते रहे। 

click now 👆



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा शिकायत किए जाने पर भी चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।अब भी राहुल गांधी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपाइयों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी को अपमानित करने का एक बड़ा षड्यंत्र है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदर्शन करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज प्रत्येक 11 कांग्रेसजन इकट्ठा हुए। वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा आक्रोश जताते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। जुलूस और प्रदर्शन में जिला परिषद के उप प्रमुख सुदेश मोर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमराज डाबी,उपाध्यक्ष धर्मपाल झोरड़,संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी, महिला कांग्रेस  जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई, महासचिव एवं पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक, अर्जुन राजपाल, जिला उपाध्यक्ष भूप तालनिया पूर्व सरपंच बनवाली, विश्वंभर निरानिया, इंटक जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह चंदी, महामंत्री गोपालसिंह टक्कर,पंचायत समिति श्रीकरनपुर के पूर्व प्रधान गुरांदित्तासिंह,प्रदेश कांग्रेस सचिव गगन वडिंग, 

जिला सचिव सुधीर मोर, अजय चड्ढा, महेंद्र वर्मा, महामंत्री मनोज भिड़ासरा, उपाध्यक्ष भूपेंद्रकौर टूरना, वीना इंदौरा, आशा खुराना, सीमा जैन, सचिव सुनीता सिडाना, महिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष सुखप्रीतसिंह बाबी बराड मोहनपुरा, पार्षद पति हरीश अरोड़ा, महासचिव रवि चुघ, सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, जिला उपाध्यक्ष बनवारीलाल,  जिला महासचिव जयप्रकाश गिला, हरबंस छाबड़ा, बजरंग शर्मा, जरनैल सिंह जैतसर, जगदीश बिश्नोई, कोषाध्यक्ष नरेश सेतिया, डॉ बलदेव बवेजा, जिला महामंत्री आरसी कुक्कू, जिला महासचिव जितेंद्र उप्पल, पार्षद दिलीप लावा, पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह, मानकचंद शर्मा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कश्मीरी लाल इंदौरा, अशोक डागला, 

अनूपगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हेतराम ज्याणी, ब्लॉक अध्यक्ष घडसाना दिलीपसिंह, जिला सचिव नाजरसिंह, पूर्व पार्षद पवन गोयर, पंचायत समिति घडसाना प्रधान के प्रतिनिधि अशोक जाखड़, सचिन अडवाणी, राजियासर ब्लॉक उपाध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, जगदीश बिश्नोई मानकसर, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोहन भाटी, रायसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया, श्रीकरणपुर ब्लॉक अध्यक्ष बलकरणसिंह बराड़, राजेश नागर, बनवारीलाल बिश्नोई, बंटी नायक, रामदेव ढाका, श्याम पुनियानी आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ