Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

कांग्रेस और विकास एक दूसरे के पर्याय : इन्दौरा


श्रीगंगानगर : कांग्रेस और विकास एक-दूसरे के पर्याय हैं। कांग्रेस काम में विश्वास रखती है। ये बात इण्डिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा ने हनुमानगढ़ टाउन, कोहला आदि स्थानों पर आयोजित जनसम्पर्क सभाओं में कही। 

कुलदीप इन्दौरा ने कहा कि श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़ को आगे बढ़ाने में कांग्रेस की महत्ती भूमिका है। गरीब और शोषित के लिए आगे रहने वाली पार्टी कांग्रेस है। भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति करती है। 

लोगों ने कांग्रेस को जिताने का मन बना लिया है। कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। किसान और मजदूर के साथ हम सदा कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। सिंचाई परियोजनाओं के लिए खूब धनराशि दी गई, जिससे अंतिम छोर के किसान के खेत में भी पानी पहुंचा। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। कांग्रेस जो कहती है, वो करती है।  

कुलदीप इन्दौरा ने अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

जनसम्पर्क सभाओं में पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार, हनुमानगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दादरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

श्रीगंगानगर लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को मिला अपार जनसमर्थन :- जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलेमपुरा में ग्रामीणों ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को खुला समर्थन देते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र बिश्नोई, पंचायत समिति सदस्य मेघराज नायक, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ सचिव दीपक सोनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

महिलाओं तथा अग्रिम संगठनों ने कुलदीप इंदौरा के समर्थन में किया जनसम्पर्क :- महिलाओं तथा अग्रिम संगठनों द्वारा कुलदीप इंदौरा के समर्थन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया गया तथा कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया। जनसम्पर्क अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी ने दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ