Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

मेघवाल समाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका बैलान मेघवाल को समाज की बेटी बताकर चुनाव जिताने की अपील

भारत के संविधान के अनुसार जाति का आधार व्यक्ति के जन्म से होता है : शंकर पन्नू


श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर के मेघवाल समाज ने बुधवार को सुखाडिय़ा सर्किल के समीप एक होटल में प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान मेघवाल को समाज की बेटी बताकर उसे चुनाव जिताने की अपील की है। इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शंकर पन्नू ने कहा कि दो दिन बाद श्रीगंगानगर में लोकसभा का चुनाव होना है। 

इन चुनावों में भाजपा ने मेघवाल समाज की बेटी प्रियंका बैलान मेघवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। शंकर पन्नू ने कहा कि कांग्रेस प्रियंका बैलान मेघवाल के बारे में झूठा प्रचार कर रही है कि प्रियंका बेलान, मेघवाल समाज की नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश में जाति का आधार जन्म से तय होता है। प्रियंका बैलान मेघवाल ने एक साधारण से मेघवाल के घर में जन्म लिया है। यह अलग बात है कि उसके माता-पिता उच्च शिक्षित और सरकारी नौकरी में है। उन्होंने कहा कि इंसान कहां रहता है, कहां काम करता है और कहां शादी करता है, इससे उसकी जाति में कोई फर्क नहीं पड़ता है।

शंकर पन्नू ने कहा कि मैं इस बात का साक्षी हूं कि प्रियंका बैलान मेघवाल ने सदैव मेघवाल समाज के उत्थान के लिए काम किया है और समाज हित में उनके परिवार की भूमिका हमेशा से अग्रणी रही है, इसलिए मैं श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के समस्त मेघवाल समाज से यह अपील करता हूं कि 1952 के बाद यह पहली बार है जब किसी राष्ट्रीय पार्टी ने मेघवाल समाज की एक बेटी को देश की संसद में समाज और लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। पूरे मेघवाल समाज को इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए और हमें प्रियंका बैलान मेघवाल पर गौरव करना चाहिए। मैं अपील करता हूं श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के समस्त मेघवाल समाज से कि वे आने वाली 19 अप्रैल को अपना एक-एक वोट प्रियंका बैलान मेघवाल को देकर उसे भारी मतों से विजयी बनायें।


यह भी पढ़े..भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैलान मेघवाल की जीत राजस्थान की बड़ी जीतों में शामिल होकर रिकॉर्ड बनाएगी



उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक और झूठ बोल रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार द्वारा यह कहा गया कि बाहुबली मेघवाल समाज से हमने टिकट छीन ली है। यह बहुत ही शर्मनाक बात है और सारे मेघवाल समाज का अनादर है। मेघवाल समाज एक कर्मठ मजदूरी करने वाला और किसानी करने वाला समाज है, जिसे बाहुबली शब्द से बुलाना ही समाज का अपमान है। शंकर पन्नू ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का यह बयान निंदनीय है और यह उनकी पार्टी और उनकी निम्न स्तर की सोच को दर्शाता है। मैं इस सोच का प्रबल विरोध करता हूं। 

इसके साथ ही शंकर पन्नू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी यह कह रही है कि अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए तो आरक्षण खत्म कर देंगे और भारत का संविधान ही नहीं बचेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए इस वक्तव्य की मैं निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने इस बार भी देश की बागडोर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ में देना तय कर लिया है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है।


                                                                                                                                                      


                                                                                                                                                      

इस अवसर पर एडवोकेट मनोहर पंवार ने कहा कि श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र का पूरा मेघवाल समाज एकजुट है और आने वाली 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बैलान मेघवाल को अपना सहयोग व समर्थन देकर अवश्य सफल बनाएगा । इस अवसर पर प्रेस वार्ता में भाजपा नेता आशुतोष गुप्ता, पवन गौड़ व सौरभ पन्नु भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ