Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

श्रीगंगानगर, भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में 5 अप्रैल को होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन
सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

श्रीगंगानगर: भाजपा किसान मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा 5 अप्रैल को प्रस्तावित किसान सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गय। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला व मण्डल कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान सम्मेलन की सफलता तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत करवाया। 

इस मौके पर लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में 5 अप्रैल, शुक्रवार को प्रात: 12 बजे नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विचार-विमर्श के पश्चात् तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां, कार्यक्रम संयोजक शरद अग्रवाल, कार्यक्रम सह संयोजक व जिला महामंत्री जगदीश राय कासनियां आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि किसान सम्मेलन के मुख्य वक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा होंगे, 

जो लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे तथा केन्द्र की लोकप्रिय मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे एवं किसानों सहित जन-जन से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बेलान मेघवाल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाकर विकसित भारत संकल्प अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचारों से अवगत करवाएंगे। 

‘अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। किसान सम्मेलन को लेकर जिलेभर में किसान मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला व मण्डल कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों से उत्साहपूर्वक बढ़-चढक़र 5 अप्रैल, शुक्रवार को प्रात: 12 बजे नई धानमण्डी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर ऐतिहासिक सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां, कार्यक्रम संयोजक शरद अग्रवाल, कार्यक्रम सह संयोजक व जिला महामंत्री जगदीश राय कासनिया, देहात मण्डल अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह मग्गो, पंचायत राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामदेव मेघवाल, राजकुमार गेरा, मण्डल अध्यक्ष सुखपाल भुल्लर, एससी मोर्चा देहात मण्डल अध्यक्ष रामसिंह सिधू, मण्डल अध्यक्ष श्योपत चौधरी, जोगेन्द्र सिंह थिंद, 

सुखजीत सिंह, हरिकृष्ण, कृष्ण सिंह रामगढि़य़ा, मांगीराज बायड़़, नन्दकिशोर खन्ना, शीशपाल टाक, लखविन्द्र सिंह, विकास भारतीय, सुनील गांधी, इन्द्रजीत सहारण, धर्मवीर सहारण, सुभाष पैंसिया, मांगीलाल बिश्नोई, राकेश कुमार सुथार, नवरंग सिंह जाखड़, चन्द्रसिंह राठौड़, कालूराम देवर्थ, सोनू चुघ सहित बड़़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री जगदीश राय कासनियां ने सबका आभार व्यक्त किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ