Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

Sri Ganganagar News : कृषि पर्यवेक्षक संगठन की प्रांतीय महासमिति में कृषि पर्यवेक्षकों की समस्याओं पर चिंतन किया गया

कृषि पर्यवेक्षक संगठन की प्रांतीय महासमिति में कृषि पर्यवेक्षकों की समस्याओं पर चिंतन किया गया


श्रीगंगानगर: अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन, राजस्थान, जयपुर की दो दिवसीय प्रांतीय महासमिति की बैठक जाट धर्मशाला, पुष्कर, अजमेर में आयोजित की गई। महासमिति की बैठक में भाग लेकर लौटे संगठन के श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार कलवानियां ने बताया कि अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन की प्रांतीय महासमिति की बैठक शंकर दुग्गल सभाध्यक्ष की अध्यक्षता व ओमप्रकाश शर्मा संरक्षक तथा आनंद सिंह राठौड़़ प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में अमर सिंह सहारण सलाहकार, महेंद्र कुमार शर्मा प्रदेश महामंत्री, नरेंद्र कुमार शुक्ला प्रदेश वित्त मंत्री, राजेश कुमार शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री व राजस्थान के समस्त जिलों से आये प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। श्रीगंगानगर से नोरंग राय शर्मा सदस्य प्रदेश सलाहकार मण्डल, शंकर दुग्गल प्रदेश सभाध्यक्ष, श्रीमती भावना भाम्भू उपसंयोजिका प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ, इन्द्राज वर्मा उपशाखा अध्यक्ष श्रीगंगानगर, हंसराज थालोड़, अलका, गीता देवी, सुमन देवी, पूनम व पल्लवी सहारण शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार कलवानियां ने बताया कि महासमिति की बैठक में कृषि पर्यवेक्षकों की समस्याओं पर चिंतन किया गया। कृषि पर्यवेक्षक से वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक व सहायक कृषि अधिकारी के पद पर पदोन्नति की वर्तमान स्थिति पर मंथन कर संगठन के इन महत्वपूर्ण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने का संकल्प लिया गया। किसान सेवा केन्द्र की साफ-सफाई हेतु बजट प्रावधान करवाने, अतिरिक्त कार्यभार भत्ता, हार्ड डयूटी अलांउस, कृषि पर्यवेक्षकों को राज किसान एप में आये दिन आने वाली समस्याओं, राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी कार्य में कृषि पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाने, नये हाइटेक मोबाइल फोन दिलवाने, यात्रा भत्ता बिल भुगतान हेतु बजट आवंटन करवाने आदि समस्याओं पर चर्चा कर सक्षम स्तर से उनका निराकरण करवाने का निर्णय लिया गया। जिला स्तर पर संगठन के चुनाव समय पर करवाने, नये साथियों के संगठन से जुड़ाव, संगठन सदस्यता व संगठन का वार्षिक अंशदान समय पर जमा करवाकर संगठन को मजबूती देने हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में विभागीय अधिकारियों शंकर लाल मीणा संयुक्त निदेशक कृषि अजमेर, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ कृषि अधिकारी व नरेन्द्र सिंह एआरओ व संयुक्त सचिव पीपीएआरओ संगठन ने भाग लिया तथा संगठन की मांगों को पूर्ण करवाने हेतु हर स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर संगठन में मार्गदर्शन हेतु सेवानिवृत्त साथियों के एक नये संगठन का गठन कर अमर सिंह सहारण पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को प्रदेश संयोजक बनाया गया।


बैठक के समापन पर आयोजनकर्ता जिला शाखा अजमेर द्वारा समस्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा बैठक आयोजन की उत्तम व्यवस्था करने पर अजमेर जिलाध्यक्ष गोविन्द देव, मंयक सिखवाल, सुनील मेघवंशी सहित आयोजन में सक्रिय सहयोग करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा आगामी प्रांतीय अधिवेशन जयपुर में आहूत करने की घोषणा के साथ बैठक समाप्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ