Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

राजस्थान की पंजाबी मैगजीन 'पैड़ां' के प्रिंट संस्करण का विमोचन



राजस्थान में पंजाबी साहित्य को प्रोत्साहित करने, पंजाबी साहित्य लेखन एवं विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचियों को पैदा करने के उद्देश्य को लेकर संस्करण का विमोचन खालसा साजना दिवस बैसाखी के पावन पर्व पर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब तथा गुरुद्वारा बाबा मक्खन शाह लबाना गुरमत संगीत विद्यालय श्रीगंगानगर में क्षेत्र की प्रमुख शख्शियतों के हाथों किया गया।

सह संपादक सहा. प्रो. डॉ.कुलदीप सिंह ने बताया कि  राजस्थान में पंजाबी साहित्य लेखन की अभिवृद्धि के लिए पंजाबी साहित्यिक मैगजीन 'पैड़ां' की शुरुआत ई-मैगज़ीन के रूप 2023 में की गई। 'पैड़ां' मैगजीन की वेबसाइट paidaan magazine.com पर इसके सभी पुराने एडिशन पी डी एफ के रूप में उपलब्ध है। ई मैगजीन के रूप में लोगों का भरपूर प्यार मिलने के कारण इसे प्रिंट के रूप में लाया गया। इसमें  कविता, गीत,कहानी,शोध पत्र एवं विद्यालय एवम कॉलेज के विद्यार्थियों की रचनाओं के लिए विशेष कॉलम बनाए गए हैं। पंजाबी साहित्यकार चाहे वो साहित्य की किसी भी विधा में लिखता हो अगर उसकी रचना छापने योग्य है तो उसे जरूर शामिल किया जाएगा। 

'पैड़ां' मैगजीन के प्रिंट संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में गुरबचन सिंह कोचर, जीपी सिंह, हरगुन सिंह ,मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह ,जसवीर सिंह , गुरदयाल सिंह, गुरदीप सिंह,भाई गुरिंदर सिंह ,भाई बलवंत सिंह ग्रंथी ,बलकार सिंह सेवादार, गुलशन सिंह, संतोख सिंह बलकार सिंह सम्मिलित हुए । इन्होंने इसे राजस्थान के पंजाबीयों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया एवं समस्त पंजाबीयों को इससे जुड़नें एवं इसे सफल‌ बनाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ