Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन '' इंटक '' (INTUC) शाखा श्रीगंगानगर की बैठक संपन्न।


श्रीगंगानगर : बैठक  इकबाल सिंह की अध्यक्षता में   रोड़वेज एटक यूनियन के कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें 28 अप्रैल रविवार को  कुम्हार धर्मशाला श्रीगंगानगर में यूनियन के संपन्न होने वाले  त्रि वर्षीय सम्मेलन की  तैयारियों के लिए चर्चा की गई।

             

यह सम्मेलन कल रविवार 28 अप्रैल को  कुम्हार धर्मशाला नजदीक  चहल चौक, श्रीगंगानगर में सुबह 9:30 बजे शुरू किया जाएगा।इस सम्मेलन का उद्घाटन: कामरेड धर्मवीर चौधरी- प्रदेश महासचिव करेंगे।मुख्य वक्ता: कामरेड संजय चौधरी- उपमहासचिव




वक्तागण: कामरेड जरनैल सिंह- प्रदेश  उपाध्यक्ष कामरेड हरिराम पाण्डिया- प्रदेश सचिव शार्दूलसिंह- सलाहकार रोजगार प्राप्ति अभियान, राजस्थान, कामरेड श्यामदीन भुट्टो- क्षेत्रीय अध्यक्ष बीकानेर कामरेड रामेश्वर भास्कर-क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बीकानेर  होंगे इसके अलावा अनूपगढ़  तथा हनुमानगढ़ के यूनियन  नेता संबोधित करेंगे।


  

इस बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने चर्चा में कहा कि वर्तमान में  सार्वजनिक क्षेत्र के  कर्मचारियों सहित अन्य श्रमिक क्षेत्र में श्रमिकों पर काम का बोझ , अस्थाई  भर्ती , पदों को खाली रखना आदि मामले  उभरे हुए हैं ।


श्रम कानून में सुधार के नाम पर कर्मचारी विरोधी नीतियां देश भर में लागू की जा रही  हैं तथा कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार कटौती हो रही है। काम का बोझ और कर्मचारियों की कमी गंभीर संकट बना हुआ है। इस कारण कर्मचारीयों में रोष व्याप्त है। इन परिस्थितियों में शाखा स्तरीय वार्षिक सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा।

 

इस बैठक में राजस्थान रोडवेज   रिटायर्ड एंप्लॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह फौजी, लवजीत सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, संजय झाझरिया कार्यालय सचिव , अजायब सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जगजीत सिंह शाखा उपाध्यक्ष ,मुख्तियार सिंह तथा जगदीश सिंह वित्त सचिव ,मनोज कुमार उपाध्यक्ष, जरनैल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा मोहनलाल यादव, भंवर सिंह , सार्दुल सिंह सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संबोधित किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ