Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा की कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करवाने के लिए बूथ कमेटियों को आवश्यक दिशा- निर्देश




श्रीगंगानगर : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने कल शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान देखते हुए कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा की। 

उन्होंने सभी बूथ कमेटियों के प्रभारियों से संपर्क कर कल शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के सशक्त उम्मीदवार इंदौरा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करवाने के दिशा-निर्देश दिए।अंकुर मगलानी ने बताया कि जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरनपुर,रायसिंहनगर और सूरतगढ़ में सभी मतदान केंद्रों पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट की नियुक्तियों का काम पूरा हो चुका है।


सभी पोलिंग एजेंट को पोलिंग के दौरान पूरी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं कि कहीं कोई ईवीएम से छेड़खानी ना करें।  बूथ कमेटियों प्रभारियों के पास पोलिंग करवाने संबंधी आवश्यक सामग्री भी पहुंचा दी गई है। उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेंट और बूथ प्रभारी कल शुक्रवार सुबह 6:30 बजे ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे और पोलिंग समाप्त होने तथा ईवीएम की रवानगी होने के बाद ही वापस जाएंगे। बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा किए जाने के समय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष कश्मीरीलाल इंदौरा और पूर्व पार्षद धर्मपाल झोरड़ आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

कांग्रेस कार्यालय से मतदान के मद्देनजर  सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों, पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों तथा बूथ कमेटियों के प्रभारी को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने कहा कि इस बार श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में परिवर्तन का मूड है। माहौल पूरी तरह से कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा घोषित न्याय पत्र के प्रति लोग काफी आकर्षित और प्रभावित हैं। कांग्रेसजनों से उन्होंने इस आकर्षण को वोटों में तब्दील करवाने के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि कल अवश्य मतदान करें लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। मतदान और चुनाव आगामी 5 वर्षों के लिए देश की दशा और दिशा को तय करते हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ