Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

8अप्रैल 1929 की याद में , बहरों को सुनाने के लिए ऊंची आवाज़ की ज़रूरत होती है।

 8अप्रैल 1929 की याद में बहरों को सुनाने के लिए ऊंची आवाज़ की ज़रूरत होती है।



भगत सिंह और उनके साथियों ने  आज़ादी की लड़ाई को क्रांतिकारी  मोड़ देने का दिन 8 अप्रैल 1929 है ।आज के दिन भगत सिंह ने अपने साथी बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर  स्वतंत्रता आंदोलन की स्पष्ट दिशा तय करते हुए कानून को बदलना ही एकमात्र तरीका तय करते हुए असेंबली में बम फेंका । इस बैंक को फेंकने के पीछे उनका तर्क था कि देश की जनता को अगर सुखी बनाना है,आर्थिक संसाधनों का उपयोग हर एक नागरिक के लिए किया जाना है तो उसका एकमात्र साधन कानून बनाकर ही किया जा सकता है 
       

इस दिन देश की सांसद में दो कानून पारित किए जा रहे थे ।  उन कानूनों में  एक का नाम सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक (पब्लिक सेफ्टी  बिल)तथा दूसरा औद्योगिक विवाद विधायक (ट्रेड डिस्प्यूट बिल )तथा इसके साथ ही अखबारों द्वारा राजद्रोह रोकने का कानून प्रेस सेडिएशन एक्ट को कसने की धमकी दी जा रही थी।
   
YOUR AD SPACE

भगत सिंह और उनके साथियों ने यह अच्छी तरह से समझ लिया था कि देश में आने वाले समय में श्रमिक तथा कर्मचारियों के शोषण का  शोषण संसद द्वारा  बनकर ही किया जा सकता है ।
इसलिए उसे कानून में प्रावधान यह था कि अगर प्रबंधको और श्रमिकों के बीच कोई विवाद हो जाए तो प्रबंधको की बात को ही माना जाएगा ।इसलिए उन्होंने इस बात की गंभीरता को समझते हुए यह निर्णय किया कि अगर यह कानून पारित हो जाएगा तो भविष्य में श्रमिक और कर्मचारी अपनी आवाज नहीं उठा पाएंगे और उनका शोषण इसी प्रकार से जारी रहेगा ।इसलिए उन्होंने निर्णय किया कि भारतीय जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए चेतावनी रूप में इस प्रकार के कानून रोके जाने चाहिए ।क्योंकि अगर यह कानून बना दिए गए तो श्रमिकों और कर्मचारियों की आवाज को उठाने वाला कोई नहीं होगा । जनता की आवाज को  बहरे कानों  को  सुनाने के लिए उन्होंने इस तरीके को अपनाया ।
YOUR AD SPACE

उन्होंने वहां जो  पर्चा फेंका उसमें भी उन्होंने लिखा कि हम मनुष्य के रक्त को बहाने में के पक्ष में नहीं है ।इसलिए उन्होंने उसे बम में कोई  छर्रा भी नहीं डाला और उस बम को फेंकने से कोई हताहत भी नहीं हुआ। उन्होंने भारतीय जनता की आवाज को बुलंद किया तथा इसके बाद अपने पूर्व निर्णय के अनुसार वहीं गिरफ्तारी दी ।इसके पीछे भी यही कारण था कि भगत सिंह अपनी बात को  तर्क पूर्ण अदालत के मंच से उठाएंगे और पूरी दुनिया में अपनी बात को  पहुंचा सकेंगे । यह  बता सकें कि किस प्रकार से भारतीय जनता का शोषण किया जा रहा है और आर्थिक तौर पर देश की लूट की जा रही है। 



देश में गरीबी ,बेरोजगारी, भुखमरी ,असमानता ,शोषण का जो बोलबाला है उसको मिटाने के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था समाजवादी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए  तथा देश की युवा पीढ़ी इसकी तैयारी में लगी हुई है ।इसलिए चेतावनी के रूप में यह बम विस्फोट किया गया।

YOUR AD SPACE

 आज के दिन भगत सिंह बटुकेश्वर दत्त और उनके साथियों को श्रद्धांजलि स्वरुप याद किया जाता है तथा नमन किया जाता है। ऐसे महान वैचारिक, सैद्धांतिक दार्शनिक क्रांति वीरों को जिन्होंने मामले समस्या की गंभीरता और उसकी व्यापकता को जानकर देश की क्रांतिकारी लहर को एकत्रित करने दुनिया भर में अपनी आवाज को बुलंद करने का एक विलक्षण तरीका अपनाया। नमन है  ऐसे महान दार्शनिक वीरों को।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ