हिन्दी प्रचार समिति की बैठक में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए हुई चर्चा 



श्रीगंगानगर : हिन्दी प्रचार समिति की आवश्यक बैठक तहसील के समीप स्थित तपोवन कैरियर क्लासेज में आयोजित की गई। समिति संरक्षक विजय कुमार गोयल तथा अध्यक्ष जगीरचन्द फरमा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए चर्चा की गई। सचिव मनीराम सेतिया ने हिन्दी प्रचार समिति द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी दी।

कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह ने समिति के वर्षभर का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया। समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. गोयल, सदस्य मदन अरोड़ा, अशोक किंगर, इंजी. बलजीत सिंह राणा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. ओ.पी. वैश, पी.सी. गर्ग, इंजी. हरि प्रकाश भादू, मदनलाल जोशी ने बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति की बैठक प्रत्येक माह में एक दिन अवश्य रखी जानी चाहिए।


  सदस्यों ने कहा कि हिन्दी प्रचार समिति के उद्देश्यों को मध्यनजर रखते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों को हाय-हेलो शब्दों का प्रयोग करने की जगह नमस्कार, राम-राम, जय श्रीकृष्णा, सत श्री अकाल आदि अभिवादन शब्दों का प्रयोग करने तथा घरों व विद्यालयों में मम्मी-डैडी के सम्बोधन की जगह माता-पिता शब्द का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने के लिए समिति सदस्यों को विशेष प्रयास करना चाहिए। इसके साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को पूर्व की भांति स्टेशनरी वितरित करने के साथ-साथ विद्यालयों के संस्था प्रधानों से सम्पर्क कर विद्यालयों में विद्यार्थियों की हिन्दी स्लोगन, हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने से हिन्दी के प्रचार-प्रसार में गति मिलेगी। समिति संरक्षक विजय गोयल ने समिति सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हिन्दी अपनाने पर बल दिया। बैठक के अंत में अध्यक्ष जगीरचंद फरमा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सभी सदस्यों के सहयोग के अग्रणी भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया। सफल मंच संचालन मनीराम सेतिया ने किया।

                                                                       NGO                                                                       

हिंदुस्तान टाइम्, गंगानगर टाइम्, समाचार ने मिलकर यह एनजीओ शुरू किया है, आप सभी इस मुहिम से जुड़ें। / यह महत्वपूर्ण है कि हमारी मदद किसी की आत्मा को ठेस पहुँचाए बिना रहे। हम सोशल मीडिया पर किसी गरीब व्यक्ति को अपनी मदद दिखाने के लिए बाध्य महसूस नहीं करते हैं। अगर आप बिना किसी की गरीबी और मजबूरी का मजाक बनाए उसकी मदद करना चाहते है तो जुड़े


क्या किसी गरीब की मदद करते हुए उसकी  फोटो सोशल मीडिया पर लगाना और उसका मजाक बनाना ही समाज सेवा है तो दोस्तों ऐसा काम हम नहीं करते / और अगर आप भी दिखावा किये बिना किसी की मदद करना चाहते है तो जुड़े हमारे साथ


। अब आपकी बारी है हमसे जुड़ने की, आज हमारे चैनल ने एक अपील की है आप सुब , ‘’ हमारा पर्यास फाउंडेशन NGO ‘ , से जुड़े आज और मेरे साथ इस मुहीम को आगे बढ़ाये।