Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति ने प्रहलाद टाक को माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाने पर पटाखे चलाकर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई

मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सहित भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार  



श्रीगंगानगर : जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा प्रहलाद टाक को यादे माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर शनिवार शाम चहल चौक स्थित कुम्हार धर्मशाला में पटाखे चलाकर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई। 

संरक्षक सदस्य साधुराम भोभरिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी के नेतृत्व में जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति पदाधिकारियों, सदस्यों सहित समाज के सैंकड़ों लोगों ने प्रहलाद टाक के यादे माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं ढोल की थाप पर नाच-गाकर खूब जश्न मनाया। इस मौके पर सभी ने ‘महाराजा दक्ष प्रजापति की जय’ तथा ‘श्रीयादे माता की जय’ के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया।

इस मौके पर जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी, सादुलशहर पंचायत समिति पूर्व उप प्रधान सुरेन्द्र जलंधरा, डॉ. राजेन्द्र सारडीवाल, वेद ढुंढाड़ा, कमलेश वर्मा, सत्य रत्तीवाल, पूर्व प्रधान प्रेम छापोला एडवोकेट सहित पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी तथा भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर सहित भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने इस नियुक्ति से कुम्हार समाज का मान बढ़ाया है

तथा सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने से कुम्हार समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

इससे समूचे समाज में हर्ष का वातावरण है।

इस अवसर पर संरक्षक प्रभुदयाल डाल, रामप्रताप चांदोरा, दीनदयाल बागोरिया, लालचंद जलंधरा, पवन माहर, डॉ. हरमल नोखवाल, संतोष सेवटा, वेद टाक सदस्य दिशा भारत सरकार, सुभाष देवर्थ, डॉ. देवेन्द्र चांदोरा डायरेक्टर, पूर्ण घोड़ेला एडवोकेट, बलराम गोयल, कालूराम देवर्थ, 5 ई सरपंच सुरेश मेघवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, तरूण जैन, रामचन्द्र टाक, शिव तेहरपुरिया, ओम जलंधरा, प्रेम खटोड़़, शीशपाल ढुंढाडा, पार्षद प्रेम घोड़ेला, पार्षद कृष्ण कुमार गुल्लू, पार्षद जगदीश घोड़ेला, सुनील लिम्बा पूर्व सरपंच, रणजीत गेदर, प्रेम जलंधरा, नरेश भोभरिया, जवाहरलाल कारगवाल, अमरचंद गुरिया, कानाराम गेदर, राजेन्द्र दुहारिया, मैनपाल नंदीवाल, दलीप घोड़ेला, मोहन सेवटा, रोशन माहर सहित सैकड़ों की संख्या में जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आनंद टाक ने सबका आभार व्यक्त किया।  











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ