Editors Choice

3/recent/post-list

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100

Redmi Note 14 5G (Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage) | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100
Titan Black, 8GB RAM 128GB Storage | Global Debut MTK Dimensity 7025 Ultra | 2100शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे 👆 👆

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88

Redmi A4 5G (Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88
(Starry Black, 4GB RAM, 128GB Storage) | Global Debut SD 4s Gen 2 | Segment Largest 6.88 / शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )

Realme NARZO 70 Turbo 5G ( भारी छूट )
Turbo Yellow,6GB RAM,128GB Storage) | Segment's Fastest Dimensity 7300 Energy 5G Chipset | शानदार ऑफर के लिए क्लिक करे

TOP 5 WEBSITE

THE GANGANAGAR

Trading

THE GANGANAGAR

युवा कांग्रेस द्वारा सडक़ निर्माण की मांग को लेकर 16 मार्च से किया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

  • युवा कांग्रेस द्वारा सडक़ निर्माण की मांग को लेकर 16 मार्च से किया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
  • तीन पुली से दुल्लापुरी कैरी वाया मोहनपुरा, मदेरां सडक़ का निर्माण अविलम्ब शुरू किया जाए : करण सहारण



श्रीगंगानगर, 15 मार्च 2024: तीन पुली से दुल्लापुर कैरी वाया मोहनपुरा, मदेरां सडक़ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट करण सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा 16 मार्च, शनिवार से तीन पुली पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष करण सहारण ने कहा कि उपरोक्त सडक़ से श्रीगंगानगर एवं सादुलशहर के लोगों का नित्यप्रति आना-जाना लगा रहता है। यह सडक़ सादुलशहर व श्रीगंगानगर के विभिन्न गांवों को जोड़ती है। 

यह सडक़ अत्यन्त जर्जर हो चुकी है, लेकिन लम्बे समय से इस जर्जर सडक़ का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 10 दिन पहले शहरवासियों एवं ग्रामवासियों को हो रही परेशानी से जिला कलक्टर को अवगत करवाकर अविलम्ब सड़क़ निर्माण का आग्रह किया था तथा कोई कार्यवाही नहीं होने पर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इस सम्बन्ध में युवा कांग्रेस द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अनेकों ज्ञापन दिए गए हैं। परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने से युवा कांग्रेस एवं क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।


जिलाध्यक्ष करण सहारण ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस सडक़ का निर्माण पूर्व में चालू भी कर दिया गया था, जिसके तहत सडक़ को खोद कर मिट्टी की भर्ती कर दी गई थी। लेकिन इसके तुरन्त बाद अचानक सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण आने-जाने वाले वाहनों से दिनभर मिट्टी उडऩे से वाहन चालकों एवं क्षेत्रवासियों को सांस सम्बन्धी बीमारियां होने की भी आशंका बनी हुई है तथा हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।

इसलिए क्षेत्रवासियों को इस परेशानी से निजात दिलाने हेतु सडक़ निर्माण की मांग को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा 16 मार्च, शनिवार से तीन पुली पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में तीन पुली से दुल्लापुर कैरी वाया मोहनपुरा मदेरां सडक़ का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ